Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में देशी मशरूम खाने से 10 बीमार:एक ही परिवार के सदस्य सदर अस्पताल में भर्ती, सभी लोग खतरे से बाहर


गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में मंगलवार सुबह देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार हो गए। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज आयुष्मान वार्ड में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर मंगलवार सुबह नाश्ते में देशी मशरूम और रोटी बनाई गई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें लगातार उल्टी और दस्त होने लगे, जिसके बाद परिजनों ने बिना देरी किए सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बीमार होने वालों में नीलम देवी, शिवम कुमार, 12 वर्षीय कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी और सिकंदर कुमार सहित कुल 10 लोग शामिल हैं। इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर उन्हें निगरानी में रखा है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण सभी की स्थिति अब सामान्य है और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों में उगने वाले जंगली या देशी मशरूम का सेवन करने से बचें। बिना पहचान वाले मशरूम में विषाक्तता का खतरा रहता है, क्योंकि कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और जानलेवा साबित हो सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles