Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो सड़क हादसे; 1 की मौत, 3 गंभीर:महुआर मोड़ पर बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दूसरी घटना में दो महिलाएं घायल


गिरिडीह जिले में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक सहित दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों ही हादसों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया। पहली घटना गिरिडीह-बेंगाबाद मेन रोड पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर मोड़ के पास हुई। बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार समीयल हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं उनके साथी प्रदीप हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमपुर गांव के निवासी थे। वे गिरिडीह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी और ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने समीयल हेंब्रम को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप हांसदा का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पैदल घर लौट रही महिलाओं को मारी टक्कर इसी बीच दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सामने आई। गिरिडीह-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर चतरो और गंगापुर के बीच एक अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में लीलमुनि देवी और मनकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाएं चतरो स्थित रूबी माईका में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी है पुलिस दोनों घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles