Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो सड़क हादसे; बड़ा नुकसान टला:देवरी में इथेनॉल टैंकर पलटा, होरोडीह में बैटरी लदा पिकअप खेत में गिरा


गिरिडीह जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। पहली घटना जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास हुई। जहां इथेनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर इथेनॉल सड़क पर बहने लगा। इथेनॉल अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगने की आशंका से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस एएसआई उपेंद्र यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में लिया। एहतियात के तौर पर अग्निशमन वाहन को भी बुलाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वनवे कर बहाल की गई व्यवस्था प्रशासनिक तत्परता के कारण स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, टैंकर बिहार शरीफ से इथेनॉल लेकर जीसीडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। टैंकर के सड़क पर पलट जाने से कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में प्रशासन ने सड़क को वनवे कर यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया। पुलिस लगातार मौके पर निगरानी करती रही, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या आगजनी की घटना न हो। समय रहते प्रशासन की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। मंडरो–कोदम्बरी मार्ग पर पिकअप पलटा दूसरी घटना होरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो–कोदम्बरी मुख्य मार्ग पर हुई, जहां बैटरी और बैटरी के पानी से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा। बताया गया कि वाहन बिहार के चकाई से कोदम्बरी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन में लदा सामान एक तरफ खिसक गया। जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि चालक समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है और उसमें लदा सामान खेत में बिखर गया। दोनों घटनाओं में किसी के घायल या हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles