Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो सड़क हादसे, कोई हताहत नहीं:तिसरी में अनियंत्रित होकर घर में घुसा छड़ लदा 12 चक्का ट्रक, बगोदर में कंटेनर पलटा


गिरिडीह जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को चौंका दिया। तिसरी थाना क्षेत्र में छड़ से लदा एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया, जबकि बगोदर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। पहली घटना तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुल के पास एक मोड़ पर हुई। जसीडीह से छपरा (बिहार) जा रहा छड़ लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक सीधे आकाश गुप्ता के घर में जा घुसा। घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ट्रक का पहिया घर के बाहर बनी नाली में धंस जाने से वाहन वहीं रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर कुछ साल पहले भी छड़ लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया था। एक ही जगह पर दूसरी बार हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से पुल के पास इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय तुरंत लागू करने की मांग की है। वहीं, दूसरी घटना बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा स्थित हाई स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। यहां एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के दौरान चालक और खलासी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सामान्य कराया। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles