Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में पुलिसकर्मी बनकर आए ठगों ने महिला को ठगा:चार आरोपियों ने सिहोडीह में लूट का डर दिखाकर महिला से जेवर ठगे और हुए फरार


गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार को एक महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए गए। चार अपराधी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे। उन्होंने महिला को लूट का डर दिखाकर उसके जेवर उतरवा लिए और पुड़िया बदलकर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित महिला सीमा कुमारी ने बताया कि वह तीज पूजा का सामान खरीदने दुकान गई थी। वहां से लौटते समय चार युवक उसके पास आए और उसे किनारे ले गए। युवकों ने खुद को मुफ्फसिल थाना का पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने सीमा से कहा कि चेन और अंगूठी पहनकर क्यों घूम रही हैं, कोई भी जेवर छीनकर भाग सकता है। इसके बाद उन्होंने महिला को अपने गहने उतारकर सुरक्षित रखने को कहा। महिला ने उन पर भरोसा कर अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर उनके दिए गए पुड़िया में रख दी। ठगों ने चालाकी से पुड़िया बदल दी और दूसरी पुड़िया महिला को थमाकर चले गए। कुछ देर बाद जब महिला ने पुड़िया खोली, तो उसमें उसके सोने के जेवर नहीं थे। महिला के मुताबिक, इन जेवरों की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। घटना के बाद महिला ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनकी बाइक का पता लगाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles