Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


गिरिडीह के कजरो-पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक पेड़ के नीचे 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ से कुछ आगे की बताई जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़े एक युवक पर पड़ी। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह बेहोश है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मुखिया को सूचना दी, जिसके बाद पचम्बा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बेंगाबाद के कारू अंसारी के रूप में हुई पहचान सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। बाद में शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बडीयाबाद निवासी 22 वर्षीय इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी के रूप में हुई। उनके पिता का नाम रहमान अंसारी बताया गया है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की खबर इलाके में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों ने बताया कि कारू अंसारी पेशे से ट्रैक्टर चालक था और ट्रैक्टर चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात वह किसी काम की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता रहमान अंसारी ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पचम्बा थाना लाया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles