Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में प्रेमिका के पिता ने युवक को मारी गोली:हाथ में लगी गोली, रांची रेफर; गर्लफ्रेंड के बुलाने पर गया था मिलने के लिए


गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह गांव में रविवार देर रात कथित प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में स्थानीय निवासी नीरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उनके बाएं हाथ की कलाई में लगी, जिससे कलाई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल नीरज शर्मा का इलाज पहले धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर गया था: नीरज
घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में इलाजरत नीरज शर्मा ने बताया कि वह रविवार रात अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर गया था। उनके अनुसार, युवती ने उन्हें दो बार फोन कर घर बुलाया था। नीरज का कहना है कि वह पिछले 10 से 12 वर्षों से युवती के भाई प्रभाकर के मित्र हैं। दोनों साथ घूमते थे, क्रिकेट खेलते थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी दौरान उनकी दोस्ती युवती की बहन से हुई और करीब दो वर्ष पहले दोनों प्रेम संबंध में आ गए। युवती ने खुद गेट खोलकर उसे अंदर बुलाया
घायल युवक के अनुसार, युवती ने स्वयं घर का गेट खोलकर उसे अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। दोनों करीब दो से तीन मिनट तक बातचीत कर रहे थे। इसी बीच घरवालों को शक हो गया। युवती के दोनों भाई बाहर निकल आए और कुछ ही देर बाद उनके पिता ग्रामीण डॉक्टर उमेश प्रसाद हथियार लेकर वहां पहुंच गए। नीरज का आरोप है कि बाहर से गेट खोलने के लिए आवाज लगाई गई। जैसे ही गेट खोला गया, युवती के पिता और दोनों भाई सामने खड़े थे। बाएं हाथ की कलाई में लगी गोली युवक का आरोप है कि इसी दौरान एक भाई ने अपने पिता से उसे गोली मारने के लिए कहा, जिसके बाद उनके पिता डॉक्टर उमेश प्रसाद ने गोली चला दी। गोली नीरज के बाएं हाथ की कलाई में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। नीरज का यह भी आरोप है कि घायल अवस्था में उसके दूसरे हाथ पर लोहे की रॉड से भी वार किया गया, जिससे उसमें भी चोट आई। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे आगे की घटनाओं की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। आरोपी ग्रामीण डॉ. उमेश प्रसाद को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। – धनंजय राम, एसडीपीओ, सरिया-बगोदर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles