Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी:CCL कर्मी मकान मालिक परिवार संग गए थे टीकोडीह, चार कमरों से सामान ले गए चोर


गिरिडीह स्थित नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सीसीएल कर्मी मनोज सिन्हा के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब आठ लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरी की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीएल कर्मी मनोज सिन्हा दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने परिवार के साथ टीकोडीह गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद ग्रिल में ईंट लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद चोरों ने एक-एककर चार कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। परिवार के वापस लौटने पर घर में चोरी। इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। चोरी की घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं, घटना की जांच के लिए फिंगरप्रिंट टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग तलाश रही है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि बंद घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में जांच-पड़ताल की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गृहस्वामी की ओर से आवेदन मिलने के बाद चोरी गए सामान और वास्तविक नुकसान का आकलन स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles