Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य सोनू ने फहराया तिरंगा:झंडा मैदान में हुआ मुख्य समारोह, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन


गिरिडीह शहर के ऐतिहासिक झंडा मैदान में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में गूंज उठा। मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित समारोह में शहरवासियों की भी अच्छी भागीदारी रही। बोले मंत्री- शहीदों के त्याग से मिली आजादी समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की वजह से ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनके सपनों का भारत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, शहरी और ग्रामीण विकास के साथ आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने लोगों से राज्य और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस बल और अन्य दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अनुशासित कदमताल और देशभक्ति के जज्बे ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, संगीत और प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी और आम नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान झंडा मैदान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से सराबोर नजर आया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles