Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला के बनई जंगल में लगी आग:महुआ चुनने के लिए आग लगाने की आशंका, जंगल को भारी नुकसान का अनुमान


गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित बनई जंगल में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह आग तेजी से फैल रही है, जिसे बुझाने के लिए गांव के युवक प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय वन समिति और कर्मियों को भी इसकी सूचना दी गई है ग्रामीण युवक चंदन साहू ने बताया कि आशंका है कि महुआ चुनने के उद्देश्य से यह आग लगाई गई है। इस आग से जंगल को भारी नुकसान पहुंचा है। हजारों छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। आग लगने से उस स्थान पर नई पौध को पनपने में भी काफी समय लगता है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अहमद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में जंगल में आग न लगाएं। बेलाल अहमद ने चेतावनी दी कि महुआ चुनने वाले अक्सर पत्तों में आग लगा देते हैं, जो धीरे-धीरे पूरे जंगल में फैल जाती है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान होता है, जिसकी भरपाई में लंबा समय लगता है। उन्होंने कहा कि जंगल को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles