Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला बना अंडर-23 इंटर डिस्ट्रिक चैंपियन


भास्कर न्यूज|गुमला जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में गुमला की टीम ने अपने शानदार खेल और अटूट जज्बे का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 51 रनों से करारी शिकस्त दी। धनबाद के मैदान पर खेले गए इस रोमांचक फाइनल मैच में गुमला ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपने दबदबे को भी साबित कर दिया। जीत के असली हीरो आयुष राज रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुमला की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। रामगढ़ के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से गुमला के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया। हालांकि, संकट के समय अतुल राज ने धैर्य का परिचय दिया और टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण 42 रनों की पारी खेली। उनका साथ एकलव्य उरांव ने दिया, जिन्होंने 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया। ​मध्यक्रम में आशिषान कुमार के 24 और शुभम प्रसाद के 12 रनों के योगदान की बदौलत गुमला की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 168 रन बनाने में सफल रही। रामगढ़ की ओर से अतिरिक्त रनों (27 रन) ने भी गुमला के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में मदद की। रामगढ़ के गेंदबाज नवाजुर रहमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सोहैल ने 3 और आशीष कुमार चौबे ने 2 सफलताएं हासिल कीं। ​169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। गुमला के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से दबाव बनाना शुरू कर दिया। रामगढ़ की ओर से आदर्श गिरी (26), मनीष कुमार (23) और प्रभात कुमार (22) ने क्रीज पर टिकने की कोशिश जरूर की, लेकिन वे बड़ी साझेदारी करने में विफल रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles