Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला मनरेगा BPO हरीश प्रजापति रिश्वत लेते गिरफ्तार:ACB ने 6 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ा, रांची ले जाया गया


गुमला के पालकोट प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार दोपहर मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि बीपीओ ने मनरेगा के तहत बन रहे तालाब के जियो टैग के लिए एक लाभार्थी से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लाभार्थी ने इसकी शिकायत रांची एसीबी से की थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। शिकायत के बाद पालकोट पहुंची एसीबी की टीम शिकायत मिलने के बाद रांची से एसीबी की टीम गुरुवार को पालकोट पहुंची। टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए बीपीओ को 6 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी अधिकारियों ने बीपीओ को एक कमरे में ले जाकर पूछताछ की। कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे कार्यालय में मामला चर्चा का विषय बन गया। दो गाड़ियों से पहुंची थी करीब 10 सदस्यीय टीम बताया गया कि एसीबी की टीम दो गाड़ियों से पालकोट पहुंची थी। टीम में करीब 10 अधिकारी और कर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम बीपीओ को अपने साथ रांची ले जाएगी। वहां मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। एसीबी अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीपीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है और उन्हें रांची ले जाया जा रहा है। गुमला में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कार्रवाई गुमला जिले में रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारियों की गिरफ्तारी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एसीबी की टीम ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है। हाल ही में शिक्षा विभाग से जुड़े एक सेवानिवृत्त शिक्षक और एक बड़े बाबू को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles