Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:बकाया कलेक्शन करने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गाड़ी लेकर हुआ फरार


गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेमरा मजार टोली निवासी मंटू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मंटू सिंह ट्रैक्टर भाड़े पर चलाते थे। मंगलवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से गुमला आ रहे थे, जहां उन्हें बकाया राशि का कलेक्शन करना था। अम्बेरा डीह भवानी ढाबा के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मंटू सिंह को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles