Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में ऑटो पलटने से युवक की मौत:मवेशी बचाने के दौरान हादसा, भतीजा मामूली रूप से घायल


गुमला जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्बर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के आयना बड़का टोली निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा नवडीहा पुल के पास उस समय हुआ जब ऑटो के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय छोटू उरांव अपने भतीजे लकी उरांव के साथ कंडरा महमानी से घाघरा की ओर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत दुर्घटना में छोटू उरांव को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथ सवार भतीजा लकी उरांव को मामूली खरोंचें आईं और वह सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छोटू उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने ऑटो जब्त कर शुरू की जांच घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। मृतक के पिता बरसा उरांव ने बताया कि छोटू अपने भतीजे के साथ कंडरा महमानी गया था और पेट्रोल भराने के बाद वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles