गुमला में कुएं में गिरने से युवक की मौत:नशे की हालत में पानी भरने गया था अमित उरांव, परिवार में मचा कोहराम

Date:


गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया बांग्ला टोली में कुएं में डूबने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। युवक घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बारी के कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नशे की हालत में था युवक स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय अमित उरांव नशे की हालत में था। वह रात में पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंचा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे कुएं में जा गिरे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान कुएं के पास उनकी मौजूदगी के संकेत मिले, जिसके बाद लोगों ने कुएं में तलाश की। बाहर निकालकर उन्हें तुरंत घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि अमित उरांव मूल रूप से हापामुनि गांव का रहने वाला था। कुछ समय से वह गम्हरिया बांग्ला टोली स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। वहीं यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। घाघरा थानेदार मोहन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत कुएं में डूबने से हुई है। रात अधिक होने के कारण शव को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था। शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक अमित उरांव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए मुख्य रूप से खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू

जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व वित्तीय लेनदेन की...

T20 World Cup 2026 Final: India vs New Zealand Ticket Prices and Booking Details

With defending champions India taking on New Zealand...
Join Us WhatsApp