Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू

Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू

जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए प्रिंसिपल अकाउंट्स जनरल, रांची की टीम ने ऑडिट शुरू कर दी है. टीम पिछले तीन दिन से सिविल सर्जन कार्यालय में विभिन्न योजनाओं व खर्च से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, बजट खर्च, दवाइयों की खरीद, उपकरणों की आपूर्ति और अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके लिए विभाग से कई महत्वपूर्ण फाइलें मांगी गयी हैं.

योजनाओं के खर्च और अभिलेखों की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार टीम मुख्य रूप से केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिले फंड के इस्तेमाल की समीक्षा कर रही है. इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व अस्पतालों में हुए खर्च का मिलान किया जा रहा है. टीम यह भी देख रही है कि स्वीकृत बजट का उपयोग निर्धारित नियमों व प्रक्रिया के तहत किया गया है या नहीं. दवा खरीद, उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण कार्य व अन्य मदों में हुए खर्च का भी मिलान किया जा रहा है.

विभागीय अधिकारियों से भी ली जा रही जानकारी

ऑडिट प्रक्रिया के दौरान टीम ने संबंधित शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज व स्पष्टीकरण भी मांगा है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह एक नियमित प्रक्रिया है. ऑडिट टीम अपनी रिपोर्ट संबंधित उच्चाधिकारियों को सौंपेगी.

The post Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles