Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नकली शराब की बोतल देने का आरोप, दुकान में हंगामा

बोकारो | चास महावीर चौक स्थित सरकारी आवंटित कंपोजिट अंग्रेजी शराब दुकान में मंगलवार रात नकली शराब की बोतल देने को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर हंगामा हुआ। कालापत्थर निवासी एक युवक ने उक्त दुकान से शराब की बोतल खरीदी थी। शराब का इस्तेमाल करने पर उसे गंध और स्वाद में अंतर महसूस हुआ। युवक को शराब नकली होने का संदेह हुआ तो वह सहयोगियों के साथ दुकान पहुंचा और सेल्समैन से शिकायत की। सेल्समैन ने शराब नकली होने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। हंगामा देखकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय जेएमएम नेता सुफल बाउरी ने मामले की शिकायत सरकार के विभागीय मंत्री से करने की बात कही। जिले में अवैध व नकली शराब के कारोबार को लेकर पहले भी मामले सामने आते रहे हैं। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में सरकारी दुकान से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड बीयर बरामद हो चुकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles