Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में कुएं में डूबने से व्यक्ति की मौत:टुल्लू पंप ठीक करते समय हुआ हादसा, पैर फिसलने से कुएं गिरे


गुमला जिले के सिसई रोड डूमरटोली निवासी 55 वर्षीय ठेउडोर एक्का की शुक्रवार सुबह कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उनके घर के पास खेत में लगे कुएं में हुई। ठेउडोर एक्का सुबह करीब 5 बजे टुल्लू पंप की मरम्मत करने के लिए कुएं पर गए थे, जिसका उपयोग वे खेती-बाड़ी के लिए पानी भरने में करते थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए। परिजनों ने तुरंत सीढ़ी लगाकर उन्हें कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाहर निकालने के बाद उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक ठेउडोर एक्का खेती-बाड़ी का काम करते थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें टुल्लू पंप से हल्का करंट लगा हो, जिसके कारण वे कुएं में गिर गए। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles