Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में जहरीले सांप ने मां-बेटे को काटा:जड़ी-बूटी के चक्कर में महिला की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती; दोनों सोए थे जमीन पर


गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना घुनसेर सूरज टोली में हुई। महिला का 17 साल का बेटा भी इस घटना में घायल हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात बालकिशन साहू की 40 वर्षीय पत्नी जितनी देवी और 17 वर्षीय बेटा सोनू कुमार साहू घर में मच्छरदानी लगाकर जमीन पर सो रहे थे। तभी आधी रात को एक जहरीले सांप ने पहले जितनी देवी को काट लिया। उस समय उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ। कुछ घंटे बाद सांप ने बेटे सोनू कुमार साहू के हाथ में भी काट लिया। सोनू के चिल्लाने पर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। तब तक जितनी देवी की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। सांप काटने की आशंका पर दोनों को जड़ी-बूटी खिलाई गई। हालत में सुधार न होने पर सुबह उन्हें रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जितनी देवी की गंभीर हालत देखकर उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। गुमला पहुंचने पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अनुपम किशोर ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सांप काटने पर जड़ी-बूटी या झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं ताकि समय पर इलाज मिल सके। डॉक्टर अनुपम किशोर ने यह भी सलाह दी कि जमीन के बजाय चारपाई पर सोने की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में सांप अक्सर जमीन पर घूमते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles