Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:चॉकलेट का लालच देकर घर से बाहर ले गया आरोपी, बच्ची की बिगड़ी हालत


गुमला जिले के सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में बच्ची को बुधवार सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल जांच जारी है। पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही रहने वाले आकाश उरांव उनके घर आया। उसने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे घर से बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया। गांव के पास स्थित एक सुनसान खेत में ले जा कर उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने घर लाकर बनाई कहानी घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान अवस्था में और फटे कपड़ों में घर वापस लेकर आया। उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए अलग-अलग बहाने बनाने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय नशे की हालत में था। बच्ची की स्थिति देखकर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पर भी पहुंची। जहां से कपड़े सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, बच्ची का इलाज जारी है। उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles