Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में मारी टक्कर:बाइक सवार किसान की मौके पर मौत, 3 युवक घायल; अस्पताल में भर्ती


गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 35 वर्षीय किसान मोजाहिर खान की मौत हो गई। हादसा चपका तालाब के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी और पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं। मृतक मोजाहिर खान सीसी कतरी गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। सामने से आई स्कूटी ने मारी टक्कर परिजनों के अनुसार, मोजाहिर खान अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से घाघरा से अपने घर सीसी गांव लौट रहा था। इसी दौरान चपका तालाब के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे उसकी बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोजाहिर को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी पर सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। परिवार का सहारा था मोजाहिर हादसे की जानकारी मिलने के बाद घाघरा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के शव का रविवार को गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मोजाहिर खान किसान था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब घायल स्कूटी सवारों की पहचान के साथ दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles