Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दुपट्टे के सहारे की आत्महत्या; केरल में करता था काम, छह माह से घर में ही था


गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित घोड़ाटांगर सरना टाड़ के समीप एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्येंद्र उरांव (पिता सघनू उरांव) के रूप में हुई है। वह घोड़ाटांगर गांव का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, सुबह घर से निकले ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही घाघरा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शव पेड़ से लटका हुआ था। घटना के बाद से परिजन भी घटना से स्तब्ध हैं। किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साक्ष्य जुटाने में लगी है। केरल में करता था काम, छह माह से घर पर था मृतक के पिता सघनू उरांव ने बताया कि सत्येंद्र केरल में मजदूरी करता था। करीब छह महीने पहले घर लौटा था। घर आने के बाद से वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी सत्येंद्र से गांव में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वह मवेशी चराने चले गए थे। शाम को लौटने पर बेटा घर नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सोचा कि वह कहीं गया होगा। रातभर उसके वापस नहीं आने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों से बेटे की मौत की खबर मिली। उन्होंने यह भी बताया कि जब शव को पेड़ से उतारा जा रहा था, उस समय उसके मोबाइल में गाना बज रहा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles