Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

गुमला में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत बांसटोली गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो बालिग और तीन नाबालिग शामिल है.

शौच के लिए निकली पीड़िता को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार रात अपनी चाची के साथ शादी में शामिल होने आई थी. जहां वह अन्य सहेलियों के साथ नृत्य कर रही थी. उसी दौरान बगल के सरना टोली गांव के कुछ युवकों से उसका परिचय हुआ. रात करीब 9:00 बजे जब किशोरी घर से बाहर शौच के लिए निकली, तो पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और पास में स्थित झाड़ियों में ले गए. वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस की त्वरित छापेमारी और गिरफ्तारी

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बुधवार सुबह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. थानेदार संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी रात छापेमारी की और सभी आरोपियों को उनके गांव से दबोच लिया. गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान महावीर उरांव (19) और सुमित उरांव (18) के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य आरोपी 16-17 वर्ष के हैं.

Also Read: सुदूर जंगलों से सफलता की उड़ान, जेटेया प्लस टू विद्यालय ने 98.95% रिजल्ट के साथ रचा इतिहास

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस सफल छापेमारी टीम में एसआई मंटू चौधरी, एएसआई निर्मल प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश के साथ-साथ शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

Also Read: देवघर: जूही खातून जिला टॉपर, बेहतर रिजल्ट के बावजूद रैंकिंग में पिछड़ा, राज्य में 13वें स्थान पर पहुंचा

The post गुमला में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles