Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में सड़क पर आया हाथी, राहगीरों में मची अफरातफरी:इलाके में तीन हाथियों ने जमाया डेरा, ग्रामीण रातभर जाग कर रहे पहरेदारी


गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अफरातफरी मच गई। चैनपुर-महुवाडांड मुख्य मार्ग पर कुनदाई नदी के पास अचानक एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया। हाथी को देखकर राहगीर और वाहन चालक डर के मारे अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। शनिवार को भी रामपुर और बरवेनगर के जंगलों में तीन जंगली हाथियों का उत्पात जारी रहा। ग्रामीण टॉर्च, मशाल जला भगा रहे हाथियों को हाथियों के इस झुंड ने दोनों गांवों के बीच के जंगल को अपना ठिकाना बना लिया है। हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है। अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए रामपुर और बरवेनगर के ग्रामीण पूरी रात जागकर हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण टॉर्च, मशाल और ढोल-नगाड़ों की मदद से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हाथियों की मौजूदगी के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हाथियों को सुरक्षित इलाके में भेजने और गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत दखल देने की मांग की है। उन्होंने हाथियों के इस झुंड को सुरक्षित इलाके में भेजने और गश्त बढ़ाने को कहा है, ताकि मुख्य मार्ग पर आना-जाना सुरक्षित हो सके और ग्रामीणों को राहत मिले। वन विभाग ने ग्रामीण इलाकों के लोगों को अलर्ट किया है। विभाग ने अपील की है कि रात में बाहर न निकलें और जंगल की ओर न जाएं। साथ ही हाथियों से छेड़छाड़ न करने को भी कहा गया है। लाउडस्पीकर के जरिए भी ग्रामीणों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बता दें कि पिछले दिनों भी जंगली हाथियों ने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles