Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना, एक किशोर जख्मी; एक बाइक पर सवार थे तीन


गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदोरा गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवकों की पहचान बेंदोरा निवासी 18 वर्षीय अर्जुन लोहरा (पिता मरियानुष लकड़ा) और 24 वर्षीय धनकुंवर लोहरा (पिता स्वर्गीय सीताराम लोहरा) के रूप में हुई है। घायल किशोर 15 वर्षीय करण उरांव है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद घायल करण उरांव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
बुधवार को सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक युवक मजदूरी का काम करते थे। अर्जुन लोहरा अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles