Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में सांप काटने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत:परिजनों ने झाड़फूक में गंवाया समय, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी; पांच अन्य भी घायल


गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के कोयन्जारा बरटोली में सांप के डसने से चौथी कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा संजीत कुमारी की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों द्वारा झाड़-फूंक के चक्कर में अस्पताल ले जाने में हुई देरी को मौत का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात संजीत कुमारी अपनी दो बहनों रेशमा (6) और संगीता (18) के साथ खाना खाने के बाद एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे उसे सांप के डसने का एहसास हुआ, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी। रात अधिक होने के कारण परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही जड़ी-बूटी और ओझा के पास झाड़-फूंक कराने लगे। सुबह करीब 6 बजे जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब उसे सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक पीसी भगत ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीत कुमारी प्राथमिक विद्यालय कोयन्जारा में कक्षा चार की छात्रा थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच लोगों ने सांप ने डसा
इसी बीच, जिले के विभिन्न प्रखंडों में पिछले 24 घंटों के दौरान सांप काटने की पांच अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। इन घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है। सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। घायलों में रायडीह थाना क्षेत्र के सान्याकोना बिरकेरा निवासी सुगंती कुमारी (17), सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसई निवासी सुनील उरांव (43), घाघरा थाना क्षेत्र के अंधराडीह निवासी छोटू राम महली (47), सदर थाना क्षेत्र के कोलपारा घट्टा निवासी सुखनी मिंज (42) और फोरी निवासी कांता मिंज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पहली घटना सान्याकोना गांव में हुई, जहां खेत में धान की रोपाई सुगंती को जहरीले सांप ने डस लिया। दूसरी घटना नगर सिसई में हुई, जहां बाड़ी में काम करने के दौरान सुनील उरांव सांप के काटने से गंभीर हो गए। तीसरी घटना अंधराडीह गांव में हुई, जहां खेत में रोपाई कर रहे छोटू राम महली को विषैले सांप ने डस लिया। वहीं, चौथी घटना कोलपारा घट्टा में हुई, जहां जंगल से रुगड़ा चुनकर लौट रही सुखनी मिंज के पैर में सांप ने काट लिया। पांचवीं घटना फोरी गांव में हुई, जहां खेत में धान की रोपाई के दौरान कांता मिंज को सांप ने डस लिया। सभी घायलों को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया,जहां उनका इलाज जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles