Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में हादसे के बाद जिंदा जला स्कूटी सवार:बाइक-स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 2 युवक गंभीर, पुलिस ने खेत से निकाला शव


गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के कामडारा-बेड़ो मेन रोड पर बरटोली के समीप बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी खेत में जा गिरा, जहां गिरते ही आग लग गई। हादसे में स्कूटी चालक रोहित तोपनो जिंदा जल गया। वहीं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कामडारा मिशन मैदान में खेल देखकर गांवगाड़ा निवासी विनित बरला (20) और अविनाश उरांव (20) बाइक से तुरबूल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रोहित तोपनो अपनी स्कूटी (जेएच 01 एफएन 1037) से मिशन मैदान की ओर आ रहा था। बरटोली के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में जा गिरी और उसमें आग लग गई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… स्कूटी सवार को निकलने का नहीं मिला मौका प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद रोहित तोपनो स्कूटी समेत पानी भरे खेत में जा गिरे। हादसे के दौरान उनका सिर और शरीर कीचड़ में धंस गया और वे स्कूटी के नीचे दब गए। इसी बीच स्कूटी में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना कामडारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को रोहित का शव खेत से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर स्थिति को देखते हुए हादसे में घायल बाइक सवार विनित बरला और अविनाश उरांव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कामडारा में भर्ती कराया गया। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया। वहीं, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि हादसे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, घायल दोनों युवकों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles