Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज जनता को समर्पित होंगे आरोग्य वन


पद्मभूषण एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले में दो प्रमुख जनोपयोगी परियोजनाएं आम लोगों को समर्पित की जाएंगी। चास के सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम के समीप विकसित गुरुजी वाटिका और बोकारो स्टील सिटी के कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर में तैयार गुरुजी आरोग्य वन का लोकार्पण होगा। आरोग्य वन परिसर में गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर निगम चास के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पूरे परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और सुव्यवस्थित रखा जाए। निरीक्षण के बाद उपायुक्त बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने आश्रमवासियों के बीच फल वितरित किए और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। जिला प्रशासन के अनुसार, गुरुजी वाटिका का विकास बुजुर्गों को स्वच्छ, हरित और शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles