Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना और कॅरियर काउंसलिंग पर जागरूकता कार्यक्रम


गिरिडीह | विवाह भवन में मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना एवं विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता तथा विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना था।कार्यक्रम में देश के 11 राज्यों से आए 14 प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य के करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाले शिक्षा ऋण एवं इसके लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मिशन फ्लाई इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक सही मार्गदर्शन पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में दिग्विजय उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, संजू देवी, सुधांशु कुमार सिंह, मनोहर लाल महतो, धीरज कुमार साहा उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles