Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुरु पूर्णिमा पर शिशु विद्या मंदिर 2ए में वेदव्यास जयंती मनाई गई


सिटी रिपोर्टर | बोकारो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-2ए में बुधवार को गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वेदव्यास के जीवन, उनके योगदान तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से शिष्य के जीवन को सफल एवं सार्थक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य एवं दीदीजी का विधिवत पूजन और सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिशु वाटिका के बच्चों ने अग्निहोत्र कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles