Home india 'गैस की कमी के कारण फिलहाल सेवा नहीं दे पाएंगे':मुजफ्फरपुर में कुछ...

'गैस की कमी के कारण फिलहाल सेवा नहीं दे पाएंगे':मुजफ्फरपुर में कुछ होटल-रेस्टोरेंट बंद, तो कहीं वैकल्पिक इंतजाम; 10% तक बढ़ी कीमतें

0


मुजफ्फरपुर में इन दिनों रसोई गैस की कमी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ होटल व्यवसाय पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के कई होटल संचालक गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं, जिसके कारण कहीं होटल बंद करने पड़े हैं तो कहीं खाने की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। सरैयागंज स्थित भगवान भोजनालय-जलपान गृह पर गैस नहीं मिलने के कारण ताला लटक गया है। होटल के बाहर नोटिस चिपकाकर बताया गया है कि ‘गैस की उपलब्धता नहीं होने की वजह से कुछ दिनों तक सेवा नहीं दी जा सकेगी।’ हालात सुधरने पर फिर से खोलेंगे होटल संचालक दीपक कुमार ने बताया कि बाजार में गैस सिलेंडर की भारी कमी है। जो मिल भी रहा है, वह दोगुनी कीमत पर ब्लैक में बेचा जा रहा है। ऐसे में होटल चलाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण होटल को बंद करना पड़ा है। स्थिति सामान्य होने पर ही इसे फिर से खोला जाएगा। मजबूरी है काम तो नहीं बंद कर सकते शहर के अन्य होटल संचालक भी इस संकट से प्रभावित हैं। एक होटल संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है, लेकिन काम जारी रखने के लिए तीन-भट्ठी वाला चूल्हा मंगवाया है। जिससे किसी तरह खाना तैयार किया जा रहा है। क्या करें मजबूरी है। होटल बंद कर देने से हमारे पास काम करने वाले लोग कहां जाएंगे। ऐसे तो किसी को छोड़ नहीं सकते हैं। रेस्टोरेंट के बाहर लगाया नोटिस छाता चौक के पास स्थित एक डोसा रेस्टोरेंट ने गैस की कमी और बढ़ती लागत के चलते अपने मेन्यू की कीमतों में 10 प्रतिशत की अस्थायी बढ़ोतरी कर दी है। रेस्टोरेंट के बाहर लगाए गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि गैस सिलेंडर की कमी और महंगाई के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिसे स्थिति सामान्य होने पर वापस ले लिया जाएगा। आगामी दिनों में बढ़ सकती है परेशानी हालांकि, कुछ होटल प्रबंधन इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन गैस की किल्लत ने होटल कारोबार को सीधे प्रभावित किया है। अगर जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो इसका असर और व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version