Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने सड़क किया जाम:खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन के बाद एक घंटे में रोड से हटे लोग


कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में गैस नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया। मरकच्चो-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया जा सका। उपभोक्ता पिछले एक महीने से गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पूरे भारत में गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर झारखंड के कोडरमा जिले में भी दिख रहा है। लोग गैस एजेंसी के बाहर सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। कई उपभोक्ता खाना पकाने के लिए लकड़ी के चूल्हे या इंडक्शन का उपयोग करने को मजबूर हैं। केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप गैस उपभोक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि वे लगातार गैस लेने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें हर दिन निराशा हाथ लगती है। उन्होंने कहा कि मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कुछ उपभोक्ताओं ने त्रिवेणी गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर 200 रुपए की अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत है कि गैस प्राप्त हुए बिना ही उन्हें डिलीवरी के मैसेज मोबाइल पर मिल रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का संदेह पैदा हो रहा है। उपभोक्ता परवेज खान ने बताया कि जब भी वे गैस लेने पहुंचते हैं, एजेंसी कार्यालय के बाहर ‘आज गैस नहीं मिल पाएगी’ का नोटिस चिपका दिया जाता है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस त्रिदेव गैस एजेंसी के पास पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाकर जाम हटवाया। करीब 1 घंटे तक उपभोक्ताओं, गैस एजेंसी के कर्मियों तथा पुलिस के बीच चली बहस के बाद पुलिस द्वारा नियमित गैस वितरण करने का भरोसा मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग से जाम हटाया। इसके बाद उक्त मार्ग पर परिचालन को फिर से शुरू किया गया। घंटों जाम होने से उक्त मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कई लोग जाम में फंसे रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles