Home india गैस संकट… पांच जोन में बंटा शहर, मजिस्ट्रेट के सामने उपभोक्ताओं को...

गैस संकट… पांच जोन में बंटा शहर, मजिस्ट्रेट के सामने उपभोक्ताओं को मिलेगा सिलेंडर

0
गैस संकट… पांच जोन में बंटा शहर, मजिस्ट्रेट के सामने उपभोक्ताओं को मिलेगा सिलेंडर


गैस सिलेंडर लेने में लोगों को कि​सी प्रकार की परेशानी न हो, प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए राजधानी को 5 जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक दंडाधिकारी के साथ एक दारोगा और 4-4 जवान मुस्तैद रहेंगे। ग्राहकों को अब दंडाधिकारी और दारोगा की मौजूदगी में ही लोगों को गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके साथ ही 5 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेंगी। क्यूआरटी में तैनात दंडाधिकारी और दारोगा को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर वे तत्काल अपने वरीय अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा करें। गैस मिलने में देरी से लोग हो रहे आक्रोशित हाल के दिनों में गैस वितरण के दौरान एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो रही थी। गैस मिलने में देरी के कारण कई बार ग्राहक आक्रोशित हो रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रहती थी।प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए लागू की है ताकि वितरण के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। किस जोन में कौन-कौन इलाकें और वहां के कौन दंडाधिकारी-दारोगा जोन थाना क्षेत्र दंडाधिकारी दारोगा 1. कोतवाली, सुखदेवनगर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और पंडरा प्रशांत मेलगांडी सहाबीर उरांव 2. लालपुर, चुटिया, लोअर बाजार, नामकुम और गोंदा दिलीपी राज राजकुमार गुप्ता 3. बरियातू, सदर आैर खेलगांव डॉ. ललन कु. वैद्य भानु कुमार 4. डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर, पुंदाग, एयरपोर्ट, तुपुदाना, विधानसभा डॉ. शिवानंद काशी नितेश टोपनो 5. कांके, धुर्वा, रातू, नगड़ी और दलादली मुकेश अग्रवाल विनित कुमार

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version