Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में दुकान बंद कर लौट रहे व्यक्ति पर फायरिंग:आंगनबाड़ी चुनाव और जमीन विवाद, भतीजे पर गोली चलाने का आरोप, मारी 3 गोलियां


गोड्डा के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के अमलो फूटानी हटिया के पास देर रात गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमलो निवासी अनिल मंडल (48) के रूप में हुई है। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली बांह, दूसरी कंधे के नीचे हाथ में और तीसरी पेट में लगी है। घायल के बेटे आकाश मंडल के अनुसार, अनिल मंडल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टुनटुन मंडल के घर के पास संतोष मंडल ने उन पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद अनिल मंडल वहीं घायल होकर गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जमीन विवाद के साथ आंगनबाड़ी चुनाव विवाद परिवार के लोगों के मुताबिक, अनिल मंडल और संतोष मंडल आपस में चाचा-भतीजा हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसके अलावा करीब एक माह पहले हुए आंगनबाड़ी सेविका के चुनाव को लेकर भी दोनों परिवारों में विवाद था। मोतिया ओपी थाना प्रभारी मुकेश राउत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और आंगनबाड़ी चुनाव से जुड़ा विवाद सामने आया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आंगनबाड़ी चुनाव में आरोपी संतोष मंडल की पत्नी की उम्र कम होने के कारण वह सेविका नहीं बन सकी थी। वहीं, घायल अनिल मंडल की बहू चुनाव के बाद आंगनबाड़ी सेविका बनी थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बताया जा रहा है। पुलिस गोलीबारी के पीछे इन्हीं विवादों को प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर केस होगा दर्ज घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और मोतिया ओपी पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। गोलीबारी में शामिल लोगों की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी मुकेश राउत ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर, तीन गोलियां लगने के बाद घायल अनिल मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। पुलिस आरोपी संतोष मंडल की भूमिका समेत पूरे विवाद की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles