Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज:गांधी मैदान में जवानों और स्कूली बच्चों ने किया शानदार मार्च पास्ट


गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पूरा गांधी मैदान राष्ट्रगान से गूंज उठा। समारोह में उपायुक्त लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान को तिरंगे और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। NCC कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने दिखाया दम समारोह में पुलिस बल, आईआरबी के महिला और पुरुष जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट और परेड प्रस्तुत की। परेड का नेतृत्व सार्जेंट मेजर ने किया। जवानों और कैडेट्स ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड मुख्य आकर्षण रही। गांधी मैदान में मौजूद लोगों ने जवानों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। थानों, प्रखंडों और स्कूलों में भी फहराया गया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ललमटिया ईसीएल परियोजना के मुख्य कार्यालय में ईसीएल के महाप्रबंधक अरूपानंद नायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा ललमटिया थाना में थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, महागामा थाना में थाना प्रभारी अभिनव आनंद, नगर थाना में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह और मुफस्सिल थाना में थाना प्रभारी आनंद शाहा ने अपने-अपने थानों में ध्वजारोहण किया। जिले के सभी थानों, प्रखंड कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles