Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोड्डा 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा हाइवा:मालगाड़ी की बोगी के नीचे पटरी पर ड्राइवर, खलासी ट्रक में फंसा; तीन घंटे चला रेस्क्यू


गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में तेलगामा के पास सोमवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया। महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा JH12S 7078 नंबर का हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन MGR MT रेल ट्रैक पर जा गिरा। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय MGR MT लाइन से कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी। ट्रक के गिरते ही रेलखंड बाधित हो गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने चालक की कराह सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। चालक बोगी के नीचे फंसा, तीन घंटे बाद निकला खलासी हादसे में चालक लालू कुमार ट्रक से फेंकाकर ट्रेन की बोगी के नीचे जा फंसे, जबकि खलासी मनीष कुमार वाहन के केबिन में ही दबे रह गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बोगी के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं खलासी करीब तीन घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा। सुबह लगभग 5 बजे एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम सुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मनीष कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। रेल की पटरी में परिचालन बाधित रेस्क्यू टीम प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई और लगभग आधे घंटे की कोशिश के बाद उपचालक को बाहर निकाल लिया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक MGR रेलखंड बाधित था और ट्रैक से ट्रक हटाने की प्रक्रिया जारी थी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles