Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज-दोस्त से मिलने आई छात्रा से छेड़छाड़:डायल-112 को देखते ही भागे मनचले, पुलिस को आपबीती सुनाते समय हुई बेहोश; अस्पताल पहुंचाया


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में दोस्त से मिलने पहुंची एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की सायरन सुनकर आरोपित युवक फरार हो गए। युवकों ने छात्रा को घेरकर की छेड़खानी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने स्टेशन रोड पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक उसके आसपास घूमने लगे और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। डायल-112 को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस परेशान छात्रा ने तत्काल डायल-112 की टीम से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए स्टेशन रोड पहुंची। हालांकि पुलिस की सायरन की आवाज सुनते ही छेड़खानी करने वाले युवक मौके से भाग निकले। पुलिस को आपबीती सुनाते समय अचानक बेहोश मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने छात्रा से घटना की जानकारी ली। छात्रा पुलिस को अपनी आपबीती बता ही रही थी कि अचानक वह अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। बयान और साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में शामिल युवक कौन थे और उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles