Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में एनिवर्सरी के दिन प्रेग्नेंट नवविवाहिता की मौत:बुलेट-सोने की चेन नहीं मिलने पर मारपीट,परिजन बाेले- गला दबाकर हत्या की


गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में शादी की पहली सालगिरह के दिन एक तीन महीने की गर्भवती नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है।मृतका गुड़िया देवी की शादी एक साल पहले सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव निवासी राज किशोर सिंह की बेटी के रूप में बखरौर गांव के मनीष कुंवर से हुई थी। घटना के दिन ही उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। गुड़िया तीन माह की गर्भवती भी थीं।मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित कर रहे थे। भाई बोला- क्षमता के अनुसार दहेज दिया परिजनों ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वालों की लालच बढ़ती गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पति सहित ससुराल के सदस्य घर छोड़कर फरार हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति सहित ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles