Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में नाबालिग से गैंगरेप, हालत नाजुक:घर के बाहर से किया किडनैप, मारपीट कर बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर फरार


गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने किशोरी को अगवा कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। यह घटना बीते रविवार, 7 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे हुई। लड़की घरेलू काम से अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गली में अंधेरे का फायदा उठाकर घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गए। सुनसान खेत में ले जाकर किया रेप आरोपियों ने सुनसान खेत में लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें किशोरी खेत में अचेत अवस्था में मिली। पीड़िता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पीड़िता की मां ने विजयीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। परिजन उसे तुरंत उठाकर स्थानीय थाने ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अगले दिन, सोमवार 8 जून 2026 को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles