गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव के पास हुई गोलीबारी में उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात शराब तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर की पहचान यूपी निवासी किशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायल तस्कर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। शराब की बड़ी खेप आने की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार श्रीपुर थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंशी बतरहा गांव के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने के बाद जमीन पर गिरा तस्कर मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक तस्कर किशन कुमार को लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस जवानों ने तुरंत उसे कब्जे में लिया और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताई। शरीर में लगी गोली को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल तस्कर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और शराब तस्करी के कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घटनास्थल से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुठभेड़ के समय कितने तस्कर मौजूद थे और उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में घायल तस्कर से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम अन्य फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
गोपालगंज में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़:यूपी का कुख्यात तस्कर गोली लगने से घायल, मौके से देसी कट्टा और कारतूस बरामद