Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:दो दिन पहले ससुराल गया था,परिजन बोले-तबीयत खराब होने की सूचना मिली


गोपालगंज में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले अपनी ससुराल गया था, जहां से उसके परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें राजू साह का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय राजू साह के रूप में हुई है। वह शिव बालक साह के बेटे थे और मजदूरी का काम करते थे। थाना से मिली सूचना परिजनों के अनुसार, राजू साह दो दिन पहले अपने ससुराल गए थे। उन्हें अचानक कुचायकोट थाना की ओर से सूचना मिली कि राजू की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन जब सदर अस्पताल पहुंचे, तो राजू साह मृत पाए गए। हालांकि, कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुनने ने इस बात का खंडन किया है कि उनके थाने से कोई सूचना दी गई थी या उनके क्षेत्र में ऐसी कोई घटना घटी है। राजू साह की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। उनके दो छोटे बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles