Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने तकिया से मुंह दबाकर हत्या का लगाया आरोप, पति-सास-देवर फरार


गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला का तकिया से मुंह दबाकर उसकी जान ली गई। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान भटवलिया गांव निवासी संजीत कुमार की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुराल वाले बोले- प्रियंका की तबीयत खराब है, पहुंचिए
दरअसल, बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी श्रीचरण पटेल ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी करीब पांच वर्ष पहले संजीत कुमार के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी थी। परिवार का दावा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के भाई अमित कुमार पटेल के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि प्रियंका की तबीयत खराब है। जब वह उसके ससुराल पहुंचे, तकिया से मुंह दबाकर हत्या का आरोप
तो वहां ससुराल पक्ष के लोग मौजूद नहीं थे और प्रियंका की मौत हो चुकी थी। अमित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की हत्या उसके पति, देवर और सास ने मिलकर तकिया से मुंह दबाकर की है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गाड़ी और पांच लाख रुपये दहेज में मांगने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रियंका की हत्या कर दी गई। प्रियंका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles