Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत:भूंसा के ढेर से पशुओं के लिए चारा निकालने गए थे


गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में सांप के डंसने से 50 वर्षीय वृद्ध रवींद्र राय की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब रवींद्र राय अपने घर के पास पशुओं के लिए भूंसा उठा रहे थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, रवींद्र राय अपने घर के समीप बने भूंसा के ढेर से पशुओं के लिए चारा निकालने गए थे। इसी दौरान भूंसे में छिपे एक जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डंस लिया। सांप के अचानक हमले से रवींद्र राय ने शोर मचाया और जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि, जहर का असर इतनी तेजी से फैला कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवींद्र राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों की भारी भीड़ परिजनों को सांत्वना देने के लिए जमा हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles