Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज सदर अस्पताल जलमग्न, 55 मिमी बारिश दर्ज:शहर की सड़कें बनीं ताल-तलैया, जनजीवन अस्त-व्यस्त


गोपालगंज में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। तेज वर्षा के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है, जिसमें सदर अस्पताल परिसर से लेकर विभिन्न गली-मोहल्ले और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों और मरीजों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। आपातकालीन वार्ड के मार्ग पर दो फीट पानी बारिश के बाद सदर अस्पताल परिसर की स्थिति गंभीर हो गई है। आपातकालीन वार्ड के संपर्क मार्ग पर एक से दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दूर-दराज से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने में स्वास्थ्यकर्मियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। परिजनों का आरोप है कि हर साल बरसात में अस्पताल परिसर में ऐसी ही जलजमाव की स्थिति बनती है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। बंजारी मोड़ और पुरानी चौक में लगा पानी अस्पताल के अलावा, शहर की प्रमुख सड़कें जैसे बंजारी मोड़, स्टेशन रोड और पुरानी चौक भी जलमग्न हो गई हैं। कई रिहाइशी मोहल्लों में भी नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है। दुकानों और निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। नाले जाम होने के कारण जलजमाव की समस्या और विकराल हो गई है। अधिकतम तापमान 31°C दर्ज मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश के बाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहा। हालांकि बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर में व्यापक जलजमाव ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles