Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोविंदपुर-1 पैक्स चुनाव में जदयू नेता संजय महतो की जीत:सीपीआई प्रत्याशी रामनरेश महतो 7 वोट से हाराया, 305 मत पाकर पैक्स अध्यक्ष बने


बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर एक पंचायत में पैक्स चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में जदयू नेता संजय कुमार महतो ने सीपीआई के रामनरेश महतो को 7 वोटों के अंतर से हरा दिया। मतगणना प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर में हुई। संजय कुमार महतो को कुल 305 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामनरेश महतो को 298 वोट मिले। इस प्रकार, संजय कुमार महतो को 7 मतों से विजयी घोषित किया गया। रामनरेश महतो मंसूरचक में सीपीआई के एक प्रमुख नेता माने जाते हैं। वह सीपीआई के सहायक अंचल मंत्री और नौजवान संघ के राज्य स्तरीय नेता भी हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रागिनी ने संजय कुमार महतो की जीत की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के बाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार और कमल किशोर चौधरी गंगा ने माला पहनाकर विजेता का स्वागत किया। अन्य पंचायतों के पैक्स चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी रहने की जानकारी मिली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles