Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

..ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करना ही सच्ची सेवा : राजीव जायसवाल

..ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करना ही सच्ची सेवा : राजीव जायसवाल

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के मुरपा गांव के मेरियाजारा टोला में वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया. यहां 63 केवीए क्षमता के नये विद्युत ट्रांसफार्मर का उदघाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया. श्री जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों की मुलभूत समस्याओं को दूर करना ही सच्ची सेवा है. उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे है. ट्रांसफॉर्मर के लगने से सैकड़ों ग्रामीणों को नियमित विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा. ग्रामीणों ने बताया कि टोला में न तो बिजली के पोल थे और न ही ट्रांसफार्मर, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ किसानों का कार्य और घरेलू गतिविधियां एवं छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे थे. पहल के बाद संबंधित विभाग के समन्वय से पोल लगाये गये और ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया. इससे पूर्व ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम में संतोष कुशवाहा, बबलू साव, सूरज वर्मा, ललन कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, श्याम सुंदर बेदिया, संतोष बेदिया, पारसनाथ बेदिया, देवेंद्र बेदिया सहित सहित कई मौजूद थे.

The post ..ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करना ही सच्ची सेवा : राजीव जायसवाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles