Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा:ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे थे गौवंश, सरायकेला पुलिस जांच में जुटी


सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा हरि मंदिर के पास शनिवार रात ग्रामीणों की सतर्कता से मवेशियों से भरी एक मालवाहक गाड़ी पकड़ी गई। बताया जाता है कि एक सफेद रंग की टाटा एलपीटी मालवाहक गाड़ी (नंबर JH05CN 9716) पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन के अंदर बड़ी संख्या में गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया। दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। तुरंत अन्य ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। कई गायें मिलीं बीमार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में भरी गई कई गायों की हालत बेहद खराब थी। कई पशु भूख-प्यास से बेहाल और कमजोर नजर आ रहे थे, जबकि कुछ खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे। पशुओं की इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें वाहन से नीचे उतारा। पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मवेशियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई थी। ग्रामीणों ने पशुओं की देखभाल के लिए अस्थायी व्यवस्था भी की और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मालवाहक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक को हिरासत में लेकर कपाली ओपी में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था में भी जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles