Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रामीण इलाकों में चार जगह खुलेंगी शाखाएं

जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के लिए प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा को मजबूत करने की दिशा में वित्त मंत्रालय के स्तर से पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिले के चार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों की शाखाएं खोले जाने की कवायद शुरू की गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर सदर प्रखंड के सेवई, केरसई प्रखंड के टैंसेर, ठेठईटांगर प्रखंड के केरिया तथा जलडेगा प्रखंड के लम्बोई को बैंक शाखा खोलने के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें सेवई में एक्सिस बैंक की शाखा खुल चुकी है, जबकि टैंसेर में आईसीआईसीआई बैंक, केरिया में इंडियन बैंक और लम्बोई में सेंट्रल बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इन सभी स्थानों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर स्थित ग्रामीण क्षेत्र हैं। ऐसे में यहां रहने वाले ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। बैंक खाता संचालन, राशि जमा एवं निकासी, सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने, पेंशन, छात्रवृत्ति, ऋण, किसान संबंधी वित्तीय कार्य सहित अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए ग्रामीणों को प्रखंड या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। दूरदराज इलाकों में बैंक शाखा नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में समय और अतिरिक्त खर्च दोनों उठाना पड़ता था। खासकर बुजुर्ग, पेंशनधारी, किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए यह समस्या अधिक परेशानी वाली रही है। नई शाखाओं के खुलने से ऐसे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वित्तीय लेनदेन को मिलेगा बढ़ावा एलडीएम सन्निस मिंज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चिह्नित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय द्वारा सर्वे कराया गया और बैंक शाखा खोलने के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles