![]()
शहर में बेखौफ घूम रहे चेन स्नैचरों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि उनका दुस्साहस अब केवल सुनसान सड़कों तक सीमित नहीं रहा। अपराधी अब सीधे घरों की चौखट तक जा पहुंचे हैं। पहले जहां सुनसान मोड़ों पर झपट्टा मारकर भागने की रणनीति होती थी, वहीं अब अपराधी मॉर्निंग वॉक से लौट रही या राशन लेकर आ रही महिलाओं का बाकायदा पीछा कर रहे हैं। मुख्य सड़क से पीछा करते हुए वे घर के दरवाजे और अपार्टमेंट के भीतर तक घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इनका कुछ नहीं कर पा रही है। 22 दिन में 8 महिलाओं से छिनतई 11 सितंबर-पंडरा (हेहल ग्रीन पार्क)-मॉर्निंग वॉक से लौट रहीं रंजना कुमारी से 25 ग्राम की चेन छीनी। 11 सितंबर-कचहरी चौक-स्कूटी सवार महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन उड़ा ले गए। 17 सितंबर-बरियातू-बरियातू थाने के ठीक सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छिनतई। 18 सितंबर-कोकर (चड्ढा पेट्रोल पंप)-घर के भीतर घुसकर 65 वर्षीय रामपति देवी से चेन छीनी। 23 सितंबर-मोरहाबादी-मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला की चेन छीनी। 23 सितंबर-जिमखाना क्लब-क्लब के मुख्य गेट के पास बाइक सवारों ने की छिनतई। 28 सितंबर-एचबी रोड-टहलने निकली दो महिलाओं में से एक के गले से चेन झपटी। 2 अक्टूबर-कांके (बसंत विहार)-पीछा कर घर के दरवाजे पर महिला का गला दबाकर चेन लूटी। वॉक से लौट रही महिला से 25 ग्राम सोने की चेन झपटी दो सहेलियों के साथ टहलकर घर लौट रहीं रंजना कुमारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने हेहल ग्रीन पार्क कॉलोनी के अंदर से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली। सुरक्षित मानी जाने वाली इस आवासीय कॉलोनी के भीतर हुई इस वारदात से तीनों महिलाएं सकते में आ गईं। अब तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। स्टेटस : अपराधी अब तक पकड़ से दूर। पीछा कर घर के दरवाजे पर महिला का गला दबाया, चेन छीनी गोंदा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में रहनेवाली नेहा श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह राशन लेकर घर लौटी थीं। स्कूटी लगाकर वह डिक्की से सामान निकाल ही रही थीं कि बदमाश ने अचानक गला दबाकर चेन झपट ली और फरार हो गए। बाइक सवार दोनों अपराधी कांके रोड से ही उनका पीछा कर रहे थे। घर पहुंचते ही घटना को अंजाम दिया। स्टेटस : पुलिस मामले से अनजान। बाजार से लौटी महिला से अपार्टमेंट की पार्किंग से मंगलसूत्र लूटा चुटिया के मुकचुंद टोली स्थित अपार्टमेंट की पार्किंग में सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से 25 ग्राम का मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़िता बच्चों को स्कूल छोड़कर और सब्जी लेकर घर लौटी थीं। पार्किंग में स्कूटी खड़ी करते ही बदमाशों ने झपट्टा मारा, जिससे उनके कपड़े फट गए और गले-कंधे पर चोट आई। स्टेटस : पुलिस के हाथ खाली, जांच जारी। घर में घुसकर चाय पी रहीं बुजुर्ग महिला से चेन की छिनतई सदर थाना क्षेत्र स्थित चड्ढा पेट्रोल पंप के समीप रहनेवाली रामपति देवी घर के मुख्य द्वार पर बैठकर चाय पी रही थीं। जैसे ही वह अंदर गईं, एक बदमाश उनके पीछे घर में घुस गया। बदमाश ने चेन झपटी और बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी के साथ बूटी मोड़ की ओर फरार हो गया। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। स्टेटस : जांच सीसीटीवी फुटेज तक ही सीमित। पुलिस कर रही विशेष निगरानी चार मामलों से समझें, कैसे दहलीज तक पहुंच रहे अपराधी 11 सितंबर, सुबह : 7:10 बजे, जगह : हेहल 2 अक्टूबर, सुबह : 8:56 बजे , जगह: बसंत विहार 31 अगस्त, सुबह 7:30 बजे, जगह : चुटिया 18 सितंबर, सुबह 6:30 बजे, जगह : कोकर
घर की चौखट तक पहुंचे स्नैचर:1 माह में 2 बार घर में घुसकर, 2 बार पार्किंग से छीनी चेन
