Home india घर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश:पुणे से शुक्रवार को...

घर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश:पुणे से शुक्रवार को बेगूसराय लौटा था; पिता-बेटे के बीच हुआ था झगड़ा

0


बेगूसराय में घर लौटने के 24 घंटे के अंदर ही एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना तेयाय ओपी क्षेत्र के पालीडीह गांव की है। शनिवार को पुलिस ने घर से युवक का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया। मृतक की पहचान पालीडीह निवासी सगुनी ठाकुर के बेटे सत्यम कुमार (22) के रूप में हुई है। सत्यम पुणे में काम करता था और शुक्रवार को ही अपने गांव वापस लौटा था। शनिवार को जब यह घटना हुई, उस समय घर में सत्यम और उसके पिता के अलावा कोई तीसरा सदस्य मौजूद नहीं था। मां आंख की जांच कराने डॉक्टर के पास और भाभी रिश्तेदारी में गई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा दोपहर के समय पिता ने ही शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी कि उनके बेटे ने फांसी लगा ली है। घटना की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी के एएसआई पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से लटके सत्यम के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने फिलहाल मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सत्यम की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। सत्यम चार भाइयों में सबसे छोटा था और अक्सर उसका अपने पिता के साथ विवाद होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की सुबह सत्यम ने गांव की ही एक दुकान से कुछ सामान उधार लिया और अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता-पानी करने के बाद घर लौटा था। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। मां डॉक्टर के यहां से वापस लौटी और बेटे का शव देखा, तो घर में कोहराम मच गया। एक दिन पहले ही परदेस से घर आए यवक का अचानक इस तरह दुनिया छोड़ जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे पिता-बेटेका कोई गंभीर विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उसके बाद ही घटना के कारण का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version